{"_id":"5d112d3b8ebc3e2b022c3267","slug":"156140676111-dehradun-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक नक्\nशों से संबंधी मामलों की सुनवाई करेगा एमडीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक नक् शों से संबंधी मामलों की सुनवाई करेगा एमडीडीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) व्यावसायिक नक्शों से संबंधी मामलों की सुनवाई करेगा। मौजूदा समय में फीस जमा नहीं कराने पर 500 भवन मालिकों को नोटिस भेज दिया है। निर्धारित समय में फीस जमा न करने पर शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा जो मामले कंपाउंडिंग से संबंधित हैं उनकी भी कंपाउंडिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी कोई धनराशि जमा नहीं कराता तो सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
वर्षों से एमडीडीए में नक्शा और कंपाउंडिंग से संबंधी एक हजार से अधिक मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं। इन मामलों का अब निस्तारण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 500 भवन मालिकों को नोटिस भेज दिया है। ताकि वह नक्शा संबंधित अपनी दिक्कतों को दूर कर सकें। इसके अलावा जिनकी फीस जमा नहीं हुई है वह अपनी फीस जमा कराएं। इन 500 मामलों की सुनवाई के बाद शेष भवन मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा। जिन्होंने कंपाउंडिंग करवा ली है, लेकिन फीस जमा नहीं कराई है, उनसे शुल्क सहित फीस जमा कराई जाएगी।
कई ऐसे पुराने मामले हैं, जिसमें भवन मालिक की ओर से नक्शा पास करवा लिया है लेकिन, फीस जमा नहीं कराई है। नक्शे से इतर निर्माण कराने के बाद कंपाउंडिंग नहीं कराने के भी कई मामले हैं। अभी ऐसे 500 भवन मालिकों को नोटिस भेज दिया है। उनकी सुनवाई के बाद अन्य लोगों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- गिरीश चंद्र गुणवंत, सचिव एमडीडीए