फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वीकृति के एक साल बाद भी नहीं बनी सिंचाई योजना

स्वीकृति के एक साल बाद भी नहीं बनी सिंचाई योजना

Tue, 25 Jun 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्वीकृति के एक साल बाद भी नहीं बनी सिंचाई योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

दूरस्थ पंचायत रुद्रपुर के देवथला मजरे में करीब एक हजार बीघा जमीन को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए एक साल पहले स्प्रिंकल सिंचाई योजना के निर्माण को स्वीकृति मिली थी, लेकिन एक साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से काश्तकार परेशानी हैं।
देवथला मजरे में 300 परिवारों की यहां संयुक्त रूप से एक हजार बीघा कृषि भूमि है। इस पर खेती करके ग्रामीण अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन गांव में सिंचाई सुविधा नहीं होने के चलते ग्रामीणों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। समय पर बारिश नहीं होने से किसानों को मेहनत के अनुरूप पैदावार नहीं मिल पाती है। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से कई बार सिंचाई सुविधा मुहैया कराने की गुहार लगाने के बाद विधायक मुन्ना चौहान ने इस क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना को स्वीकृति दिलाई थी, जिससे देवथला के साथ ही लांघा क्षेत्र के गांवों को भी सिंचाई सुविधा मिलनी थी।
विज्ञापन

काश्तकार जगमोहन, प्रेम सिंह, सत्यपाल, सुनील कुमार, चौधरी त्रिलोक सिंह, बलवीर सिंह ने बताया कि देवथला मजरे के लोगों की आय का प्रमुख स्रोत कृषि ही है। मैदानी क्षेत्र से लगा हुआ मजरा होने के बावजूद यहां सिंचाई सुविधा भी नहीं है, जिससे किसानों की पैदावार कम हो रही है। ग्रामीण काश्तकार खेतों में धान, गेहूं के साथ ही नकदी फसलों के उत्पादन के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। आय का अन्य स्रोत नहीं होने से अधिकांश ग्रामीण गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। बताया कि एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के लिए स्प्रिंकल सिंचाई योजना को स्वीकृति मिलने से किसानों को उम्मीद जगी थी, लेकिन अब यह उम्मीद धूमिल होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि योजना का डीपीआर पूरा हो चुका है और सर्वे भी किया जा चुका है। शीघ्र ही योजना निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed