फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो- मसूरी में एनएसए ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

फोटो- मसूरी में एनएसए ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

Mon, 24 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-    मसूरी में एनएसए ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

मसूरी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को मसूरी पहुंचकर पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह वर्ष 1968 में लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण लेने पहुंचे थे तब के मसूरी और आज के शहर में बदलाव तो कई आए हैं, लेकिन मौसम आज भी कमोबेश वैसा ही है।

रविवार को एनएसए अजीत डोभाल अपनी पत्नी के साथ पिछले साल झड़ीपानी में खरीदे गए फ्लैट में पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मसूरी विधायक गणेश जोशी और उनकी पत्नी ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने मसूरी के विकास और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दोपहर में एनएसए अपने मित्र अजय हांडा के बार्लोगंज स्थित होटल में पहुंचे। यहां उनके लिए पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए थे। जहां उन्होंने पत्नी के साथ भोजन का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed