फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साहिया में जाम से नहीं मिल रही निजात

साहिया में जाम से नहीं मिल रही निजात

Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
साहिया में जाम से नहीं मिल रही निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। जौनसार बावर क्षेत्र के आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बिंदु साहिया बाजार में हर रोज लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। बाजार में सुबह से शाम तक कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, बावजूद इसके प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। रविवार को लगे लंबे जाम में एक घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

लोगों का आरोप है कि बाजार में वाहन चालक समूह ही अपने निजी वाहन आड़े-तिरछे खडे़ कर देते हैं, जिससे हर रोज जाम लगता रहता है। इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही से यातायात का दबाव बढ़ा है। बावजूद इसके प्रशासन यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा है। रविवार को प्रशासन का कोई भी कर्मचारी बाजार में तैनात नहीं था, जिसके चलते लोगों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रधान मोहन लाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, अमर सिंह तोमर, सिन्हा सिंह, आनन सिंह, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि साहिया बाजार में कई दिनों से जाम लग रहा है। जब से अमलावा नदी का पुल तोड़ा गया है तब से स्थित ज्यादा खराब हो गई है। जाम से निजात के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया कि रविवार को लगे जाम में करीब एक घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी, लेकिन जाम खुलवाने के लिए राजस्व पुलिस का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल ने कहा कि क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक को उचित कार्रवाई के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed