फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 दिन के भीतर सेटी परिवार के दो बेटे बने सेनाओं में अफसर

12 दिन के भीतर सेटी परिवार के दो बेटे बने सेनाओं में अफसर

Sun, 09 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
12 दिन के भीतर सेटी परिवार के दो बेटे बने सेनाओं में अफसर
12 दिन के भीतर सेटी परिवार के दो बेटे बने सेनाओं में अफसर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पिथौरागढ़ के सेटी परिवार की शनिवार को खुशी का ठिकाना नहीं था। परिवार का बड़ा बेटा 12 दिन पहले ही नेवल एकेडमी कन्नूर (केरल) से पासआउट हुआ था और शनिवार को छोटा भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर सेना में अफसर बन गया। टिपिंग सेरेमनी के दौरान अफसर बेटों की मां माथा चूम रही थी तो पिता छोटे की पीठ थपथपा रहे थे।
पिथौरागढ़ निवासी शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी हरीश सेटी का सालों का सपना शनिवार को पूरा हो गया। उनके दोनों बेटे सेनाओं के अफसर बन गए हैं। 25 मई को हरीश सेटी नेवल एकेडमी कन्नूर में बड़े बेटे मुदित की पासिंग आउट सेेरेमनी में गए थे। इसके बाद शनिवार को छोटे बेटे कुुमुद की बारी थी। कुमुद की टिपिंग करने के लिए माता-पिता ने बड़े बेटे मुदित को मौका दिया। हरीश सेटी बताते हैं कि वे हमेशा से सपना देखते थे कि उनके दोनों बेटे अफसर बनें। दोनों ने अब मेरा सपना पूरा कर दिया है। वर्ष 2015 में मुदित ने नेवल एकेडमी के लिए क्वालीफाई किया था तो कुमुद ने इसी साल में एनडीए में प्रवेश किया था। कुमुद की मां गृहणी हैं। शनिवार को वह वर्दी पहने दोनों बेटों के बीच खड़ी कभी बड़े को देख रहीं थीं तो कभी छोटे का माथा चूम रहीं थीं।
विज्ञापन

----
शिक्षक माता-पिता का दूसरा बेटा भी अफसर
देहरादून। पिथौरागढ़ के ही रहने वाले बृजमोहन जोशी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोगना में अध्यापक हैं। जबकि पत्नी अनिता जोशी घारी बड़ावे स्थित सरकारी स्कूल की हेड टीचर हैं। कुछ साल पहले परिवार का बड़ा बेटा अर्द्धसैनिक बल में असिस्टेंट कमांडेंट बना था। शनिवार को छोटा बेटा प्रशांत भी भारतीय थल सेना का अफसर बन गया। प्रशांत के मामा वायु सेना में विंग कमांडर के पद पर तैनात हैं। जबकि ताऊ जुगल किशोर जोशी एसबीआई पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed