{"_id":"5cfc1269bdec22071506a16b","slug":"15600236501620-dehradun-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जून से होने लगेगी प्रदेश में प्री मानसून बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जून से होने लगेगी प्रदेश में प्री मानसून बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में प्री मानसून बारिश 20 जून के बाद से शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने का अनुमान है। 11 से 13 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में 20 जून से प्री मानसून शावर शुरू हो जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पहाड़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचने संभावना है।
प्री मानसून सीजन
मार्च से मई तक प्रदेश में प्री मानसून सीजन माना जाता है। एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत होती है। एक जून से मानसून पहुंचने तक होने वाली बारिश को प्री मानसून शावर कहा जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश की गणना भी मानसून सीजन में की जाती है।
विज्ञापन
-----------------------------------------------------
आज छाये रहेंगे हल्के बादल
आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
--
तापमान
अधिकतम- 38
न्यूनतम- 23
सूर्योदय- सुबह 5:16 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:19 बजे