{"_id":"5cf433cabdec22077654fa51","slug":"15595079112-vikas-nagar-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल रोड पर जाम से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल रोड पर जाम से मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
नगर क्षेत्र के मुख्य संपर्क मार्ग अस्पताल रोड को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। हालांकि, इसी मार्ग से जुड़ी 28 फिटा रोड पर नगर पालिका ने निजी वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण किया है, लेकिन व्यापारी और अन्य लोग अपने वाहन पार्किंग स्थल में खड़ा करने के बजाय मार्ग के दोनों किनारों पर खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय निकाय व पुलिस प्रशासन भी लापरवाह बना हुआ है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण लोग जब बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे तो अस्पताल रोड पर लगे जाम व चिलचिलाती धूप में परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल रोड शहर के मुख्य संपर्क मार्गों में से एक है। यहां हर रोज सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही सरकारी अस्पताल के आकस्मिक सेवा वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। नगर के अंदरूनी बाजारों व मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग छोटे वाहन अस्पताल रोड के दोनों किनारों पर ही खड़ा कर देते हैं, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार मरीजों को ले जाने वाले आकस्मिक वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। शहर का व्यस्ततम व्यापारिक संपर्क मार्ग होने के बावजूद निकाय व पुलिस प्रशासन जाम से निजात दिलाने को कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है।
उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने कहा कि बाजार में यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा।