{"_id":"5cf433c7bdec22077441535a","slug":"15595079089-vikas-nagar-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम तोड़ रही इंदिरा अम्मा कैंटीन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम तोड़ रही इंदिरा अम्मा कैंटीन योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सूबे में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई इंदिरा अम्मा कैंटीन योजना अब दम तोड़ती नजर आ रही है। लोगों को कम दाम में अच्छा खाना मुहैया कराने के लिए खोली गई कैंटीन तक ग्राहकों की आमद नहीं होने से इस पर ताला लटकने की नौबत आ गई है। वहीं, पछवादून के सबसे बड़े अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तीन वर्ष पूर्व इंदिरा अम्मा कैंटीन खोली गई थी, लेकिन इन दिनों कैंटीन दिन भर सूनी पड़ी रहती है। इसके लिए कैंटीन संचालक इसका पर्याप्त प्रचार प्रसार नहीं होना मान रहे हैं।
अस्पतालों सहित सार्वजनिक स्थानों पर आम आदमी को कम दामों में अच्छा भोजन मुहैया हो सके, इसके लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इंदिरा अम्मा कैंटीन की शुरुआत की थी। पछवादून के सहसपुर में ब्लॉक मुख्यालय के सामने और विकासनगर में सीएचसी परिसर में कैंटीन शुरू की गई। सीएचसी परिसर में खोली गई कैंटीन अस्पताल के पिछले हिस्से में है। जिस पर आम आदमी की नजर नहीं पड़ती है। विकासनगर की कैंटीन संचालिका अनीता देवी ने बताया कि उन्होंने स्वयं के प्रयासों से मुख्य बाजार में प्रचार सामग्री लगाई थी, लेकिन एक ही दिन में उसे हटा दिया गया। बताया कि यात्रा सीजन होने के बावजूद कैंटीन में मुश्किल से आठ या 10 ग्राहक ही आ रहे हैं। बीस रुपये प्रति थाली की दर से भोजन परोसने वाली कैंटीन का इतने कम ग्राहकों से संचालन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकारी स्तर पर कैंटीन के प्रचार प्रसार के लिए उपयुक्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि कैंटीन के प्रचार प्रसार के लिए उचित माध्यम की संस्तुति की जाएगी, जिससे आम आदमी को कैंटीन का लाभ मिल सके।