{"_id":"5cf433b6bdec22071e6d7292","slug":"15595078912-dehradun-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाट में फुटवियर व्यापारी को सरेआम मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाट में फुटवियर व्यापारी को सरेआम मारी गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हाट में फुटवियर की दुकान लगाने वाले एक फुटकर व्यापारी को सरेआम अज्ञात युवक ने गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्स में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 दिन के भीतर ही दूसरे गोलीकांड के बाद से शहर सहम गया है।
जानकारी के मुताबिक आईडीपीएल हाट में 26 वर्षीय रवि पुत्र सूरज निवासी मनसा देवी फाटक फुटवियर की दुकान लगाता है। रोज की तरह वह दुकान पर अपने पिता के साथ ग्राहकों को सामान दिखा रहा था। रात करीब आठ बजे एक अज्ञात युवक ने रवि पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी में दुकानें उठ गईं। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाल रितेश शाह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और युवक को एम्स ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल के मुताबिक युवक गोली युवक की गर्दन के पिछले हिस्से पर लगकर पार हो गई है। मृतक के परिजनों ने हरिद्वार ज्वालापुर निवासी एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। युवक के पिता सूरज के मुताबिक वह आरोपी युवक को पहचानते हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना के वक्त मृतक के मौसा सीताराम पुत्र कल्लू भी मौजूद थे।
---------------
सराफ गोलीकांड में अब तक खाली हाथ
बीती 19 मई को भी वीरपुर खुर्द मार्ग पर एक सराफा व्यापारी को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर लूट लिया था। उस घटना में सराफा व्यापारी वीरेंद्र सिंह चौहान पुत्र सुंदर सिंह चौहान घायल हो गए थे। फिलहाल सुंदर सिंह चौहान अभी स्वस्थ हैं। लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस के खाली हाथ होने से उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है।