{"_id":"5cf432edbdec22070264cb42","slug":"15595076909-dehradun-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यागों का दल करेगा गंगोत्री से गोमुख तक पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यागों का दल करेगा गंगोत्री से गोमुख तक पैदल यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता की अलख जगाने के लिए 20 सदस्यीय दिव्यांगों का दल गंगोत्री से गोमुख तक पैदल यात्रा करेगा। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने रविवार को दल को यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल सोमवार को गंगोत्री से गोमुख के लिए प्रस्थान करेगा और चार जून को वहां से कचरा एकत्रित कर वापस लौटेगा।
नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति दिव्यांगजन प्रेरणा-2019 के तहत छह दिवसीय पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के लिए 30 सदस्यीय पैदल दल को वन मंत्री हरक सिंह रावत ने रविवार को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में शामिल नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार नौटियाल, योगाचार्य माधव फोंदनी सपोर्ट स्टाफ व दिव्यांगजन पर्यावरण संरक्षण, गंगा स्वच्छता, योग और प्राणायाम का संदेश देंगे। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, आयुष भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा, समाजसेवी शिव प्रसाद डंगवाल, महिला उत्थान समिति की अध्यक्षा अनुकृति गुसाईं, संस्था के पदाधिकारी सचिव सुरेंद्र दत्त नैथानी, उपाध्यिक्ष शेलेंद्र डिमरी एवं दिनेश कंडारी मौजूद रहे।