फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   करियर चुनते वक्त दिमाग के साथ दिल की सुनें छात्र

करियर चुनते वक्त दिमाग के साथ दिल की सुनें छात्र

Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
करियर चुनते वक्त दिमाग के साथ दिल की सुनें छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

करियर का चुनाव करने वक्त दिमाग के साथ-साथ दिल की भी सुननी चाहिए। दिमाग की सुनेंगे तो अपनी योग्यता और क्षमता के अनुरूप विषय, क्षेत्र या करियर चुन सकेंगे। लेकिन, अगर दिल उसके लिए तैयार नहीं तो फिर दूसरी राह पकड़नी ज्यादा बेहतर है। प्रेरणा पहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित टॉपर्स कॉन्क्लेव में रविवार को विशेषज्ञों ने छात्रों को यह गुरुमंत्र दिया।
एएनएम घोष कौलागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और अति विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं और बेहतर परिणाम देने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में बच्चों पर माता-पिता और परिवार का बहुत अधिक दबाव है। ऐसे में बच्चा तभी बेहतर परिणाम दे सकेगा, जब वह अपनी क्षमता और रूचि के विषय को अपनाए। मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी टॉपर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो छात्र टॉप नहीं कर पाए, वह खराब या कमजोर नहीं है। शायद वह किसी दूसरे विषय या क्षेेत्र में टॉपर्स से भी बेहतर होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले आयोजित सत्र में सचिव शिक्षा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम और डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने मेधावियों से अपनी तैयारियों और सिविल सर्विसेज की परीक्षा के अनुभव साझा किए। रक्षा सेवा परीक्षा विशेषज्ञ संदीप गुप्ता, विधि परीक्षा विशेषज्ञ एसएन उपाध्याय, सिविस सेवा परीक्षा विशेषज्ञ आरए खान, उच्च शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल ने छात्रों की करियर काउंसिलिंग की। मेधावियों ने विशेषज्ञों से करियर को लेकर सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में लगातार तीन वर्षों से अखिल भारतीय स्तर पर टॉपर देने वाले सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर अर्पणा रांगड, शिवराज सिंह, जावेद बट्ट, श्याम पंत, राजेश रावत, दीपक अग्रवाल, सागर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्कूलों को भी किया सम्मानित
कार्यक्रम में पिछले कुछ वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम देने वाले पांच विद्यालयों को एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी, एशियन स्कूल और कसिगा स्कूल के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही मर्चेंट नेवी में सफल रहे दून डिफेंस एकेडमी के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed