फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए मांगी दुआ

मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए मांगी दुआ

Sat, 25 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए मांगी दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रहमतों और बरकतों के महीने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत और अहतराम के साथ अदा की गई। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के चलते इंतजामिया कमेटी की मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए। रोजेदारों ने सड़क और छतों पर सफे बिछाकर मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। वहीं, मौसम के बदलने से रोजदारों को गर्मी से राहत मिली ।
माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की तैयारियां शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गई थीं। इस दौरान नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकतर अकीदतमंद बच्चों को लेकर मस्जिदों में पहुंचे। पलटन बाजार जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने रोजेदारों को अल्लाह के पवित्र माह रमजान में जुमे की विशेषता बताई। साथ ही उन्होंने रोजेदारों से इस माह की पवित्रता बनाए रखने की सीख दी।
विज्ञापन

मौ. कासमी ने कहा कि रमजान में अल्लाह शैतान को कैद कर देता है। जिससे शैतान लोगों की इबादत में खलल न डाल सके। मुस्लिम कॉलोनी पार्क वाली मस्जिद में तकरीर करते हुए शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम अहमद कासमी ने कहा कि अल्लाह की इबादत से हर दुख दूर होता है। इस्लाम की बुनियाद पांच चीजों पर कायम है। इसमें पहला कलमा पढ़ना, दूसरा नमाज, तीसरा रमजान में रोजे रखना, चौथा जकात और पांचवां हज है। उन्होंने कहा कि नमाज, जकात और हज का सवाब तो सबको मालूम है लेकिन रोजे का सवाब केवल अल्लाह ही जानता है। इसके अलावा ईसी रोड पर काजी अहसान ने रोजेदारों से इमानदारी से रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करने की अपील की। सना मस्जिद आजाद कॉलोनी में मुफ्ती वासिल, माजरा में मौलाना शाकिर ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed