फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरी

छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरी

Sat, 18 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

लाइन जीवनगढ़ स्थित सैपियंस स्कूल में शुक्रवार को पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्र संघ के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराए गए। इसमें अंशुल नेगी और अंजलि चौहान ने कप्तान का पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आलोक विरमानी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में संस्कारों के साथ ही नेतृत्व क्षमता का विकास होना जरूरी है, जिससे भविष्य में समाज को संस्कारवान नेतृत्व मिल सके। संस्कारवान नेतृत्व ही देश को विकास की राह पर ले जाने में सक्षम होता है। विद्यालय की अध्यक्ष इंदिरा रानी ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। युवाओं को संस्कारवान बनाना शिक्षण संस्थाओं का कर्तव्य है, जहां उन्हें शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार भी दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में अंशिका गुप्ता, अंकज चौहान ने उप कप्तान, सोनम कक्कड़ और सोना कक्कड़ ने खेल कप्तान, देवराज नेगी, मनीषा ने खेल उप कप्तान के तौर पर पदभार ग्रहण किया। कनिष्क चौहान, अक्षिता शर्मा, अंकुश तोमर, दिशा गर्ग, अभय चौधरी, निकिता चमेल, सौरभ बर्सवाल, अपर्णा सैनी ने चारों सदनों के कप्तान का पदभार ग्रहण किया। आयुष दीक्षित, सलोनी कन्नौजी, वंशिका, अनामिका, अवंतिका, रिया, अनन्या, हना, तुषार, अनिवेश, इब्राहिम ने जूनियर वर्ग के कप्तानों के तौर पर पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed