{"_id":"5cdf1057bdec22070f67f3c2","slug":"15581226371120-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे विकास कार्य 20 दिन में पूरे करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे विकास कार्य 20 दिन में पूरे करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कालसी। तहसील मुख्यालय में शुक्रवार को एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह की अध्यक्षता में हनोल महासू देवता मंदिर समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने समिति के सदस्यों को अधूरे पड़े सभी विकास कार्य 20 दिनों में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं को पेयजल और शौचालय की सुविधा मुुहैया कराने को कहा।
एसडीएम ने कहा कि यात्रा सीजन शुरू होने के बाद इन दिनों महासू मंदिर हनोल में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन मंदिर में उनके रहने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण श्रद्धालुओं को खुले में रात गुजारनी पड़ती है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए समिति को सराय का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, पुराने अनुपयोगी बर्तनों की नीलामी के निर्देश तहसीलदार को दिए।
बताया कि श्रद्धालुुओं की सुविधा का ध्यान रखना मंदिर समिति का पहला दायित्व है। उन्होंने राजस्व कर्मियों को शनिवार से शुुरू हो रही बाइक यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी, मंदिर समिति के सचिव मोहन लाल सेमवाल, संरक्षक जयपाल सिंह पंवार, सदस्य डॉ. नरेंद्र चौहान, डॉ. अर्जुन सिंह रावत, जितेंद्र चौहान, राजाराम शर्मा, राजेंद्र चौहान, रजिस्ट्रार कानूनगो देवराज पुंडीर आदि मौजूद रहे।