फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टीम में खेलेंगे आकाश

राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टीम में खेलेंगे आकाश

Sat, 18 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टीम में खेलेंगे आकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। विकासखंड कालसी के टिपोऊ गांव निवासी आकाश शर्मा का चयन राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टीम के लिए हुआ है। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में परचम लहरा चुके आकाश का राष्ट्रीय टीम में चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है।
राजकीय इंटर कॉलेज पजिटिलानी में कक्षा 12 में अध्ययनरत आकाश जौनसार बावर परगने के पहले ऐसे कबड्डी खिलाड़ी हैं, जिनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। आकाश के पिता आशाराम शर्मा और माता सुमन देवी खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि आकाश की रुचि बचपन से ही कबड्डी में थी। आकाश ने कबड्डी की शुरुआत पंचायत और विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं से की। विद्यालयी प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाने के बाद आकाश ने गत फरवरी में गुजरात में हुई राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टीम की चयन प्रक्रिया में भाग लिया और टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि विद्यालयी प्रतियोगिता के दौरान वह गुजरात और भोपाल में संपन्न हुई कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। जूनियर राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद उनका अगला लक्ष्य सीनियर राष्ट्रीय टीम और प्रो कबड्डी लीग में शामिल होना है। वह जून में गुजरात में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए 28 मई को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed