{"_id":"5cdf1043bdec22070c09084a","slug":"15581226173-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के सहयोग से सुधर रही विद्यालयों की दशा : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के सहयोग से सुधर रही विद्यालयों की दशा : सीईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सेलाकुई। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विद्यालय को भौतिक संसाधन मुहैया कराने वाले लोगों को मुख्य शिक्षाधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने सम्मानित किया।
सीईओ ने कहा कि लोगों के सहयोग से विद्यालयों की दशा सुधर रही है। जिस प्रकार आम लोगों और अन्य संस्थाओं की ओर से इस विद्यालय की मदद की जा रही है, उसी तरह अन्य लोगों को भी आगे आकर विद्यालयों में सुधार के लिए प्रयास करने चाहिए। कहा कि सरकारी स्तर पर भी स्कूलों को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन विभाग के पास बजट सीमित होता है, जिसे नियमानुसार खर्च करना होता है। समारोह में विद्यालय के तीन शिक्षकों को वेतन मुहैया कराने वाले समाजसेवी डॉ. एस फारुखी को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
वहीं, हरबर्टपुर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के संचालक संजय गर्ग को विद्यालय में फर्नीचर मुहैया कराने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने शीघ्र ही 15 कंप्यूटर देने का आश्वासन भी दिया। उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन को पांच सीलिंग फैन और 10 छात्रों की फीस देने के लिए सम्मानित किया गया। चांदपुर-होरावाला के एक निजी शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य सुनीता रावत को भी विद्यालय के 10 छात्रों का प्रतिमाह शुल्क अदा करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व डीएसपी रणजीत सिंह, सीएम पयाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बीईओ पंकज शर्मा, प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, ले. कर्नल कादिर हुसैन, आशीष सेमवाल, इस्लामुद्दीन, अनीस अहमद, पूर्व प्रधान सुंदर थापा, अमर सिंह कश्यप, एसके वर्मा, एसपी सिंह, अर्जुन लाल कोहली, मो. यामीन, रविंद्र नाथ भट्ट आदि मौजूद रहे।