फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारत में माता का दर्जा सर्वोपरि

भारत में माता का दर्जा सर्वोपरि

Mon, 13 May 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
भारत में माता का दर्जा सर्वोपरि
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

मदर्स डे पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डाकपत्थर सेवा केंद्र में माताओं का सम्मान किया गया। सेवा केंद्र की संचालिका सविता बहन ने कहा कि पौराणिक काल से ही भारत में माता का दर्जा सर्वोपरि रहा है।
वर्तमान में महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता में परिवर्तन आया है, जिससे महिलाओं पर हिंसा की घटनाएं होनी शुरू हो गई हैं। प्रत्येक नारी को सम्मान दिए जाने से ही भारत फिर विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि मां ही सृष्टि की निर्माता है। मां बच्चे के साथ ही पूरे परिवार को संस्कारित जीवन जीना सिखाती है। लिहाजा प्रत्येक परिवार को बचपन से ही बालिका शिक्षा के प्रति संवेदनशील होना होगा, जिससे कि भावी पीढ़ी शिक्षित और संस्कारित हो सके। समारोह के दौरान 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रीता आले और संस्कृति शर्मा को उनकी माताओं के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

----
मदर्स डे पर नौनिहालों ने रोपे पौधे
जैन समाज के नौनिहालों ने मदर्स डे विशिष्ट अंदाज में मनाया। सैपियंस स्कूल हरबर्टपुर में पढ़ने वाले ऋषभ जैन और कार्तिक जैन ने मदर्स डे पर पौधे रोप कर मां और सृष्टि दोनों के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed