फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से बदली स्कूल की तस्वीर

शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से बदली स्कूल की तस्वीर

Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से बदली स्कूल की तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कालसी। ब्लॉक का राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजऊ गुणवत्तापरक शिक्षा और सुविधाओं के क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थानों को मात दे रहा है। शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त समावेशी माहौल तैयार किया है।
दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय होने के कारण यहां दो वर्ष पूर्व छात्र संख्या 12 थी, जो शिक्षकों की पहल के कारण बढ़कर 25 हो गई है। विद्यालय में नौनिहालों के लिए आधुनिक शौचालय, स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ सहित तकनीकी शिक्षा के लिए कंप्यूटर और पुस्तकालय की सुविधा भी मौजूद है। दो वर्ष पूर्व स्वच्छता के लिए जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुका कालसी ब्लॉक का राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजऊ इन दिनों अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए नजीर साबित हो रहा है। प्रधानाध्यापक संदीप रावत, शिक्षक बीजपाल और सोमनाथ ने समाज के सहयोग से विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं जुटाईं हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा तीन से ही नौनिहालों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है। साथ ही नौनिहालों के लिए स्मार्ट क्लास का संचालन भी किया जा रहा है। विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध होने से शिक्षक नौनिहालों को समावेशी माहौल में गुणवत्तापरक शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

----
ग्रामीणों के सहयोग से भवन का जीर्णोद्धार
ग्राम प्रधान कलीराम, एसएमसी अध्यक्ष श्रीचंद और पूर्व प्रधान भूपाल सिंह ने बताया कि चार वर्ष पहले विद्यालय भवन की दशा जीर्णशीर्ण थी। विद्यालय में चारदीवारी भी नहीं थी। विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने मिलकर भवन की मरम्मत करने के साथ ही चारदीवारी का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ओएनजीसी ने उपलब्ध कराया फर्नीचर
कुछ समय पहले तक विद्यालय में नौनिहाल जमीन पर बैठकर आखर ज्ञान लेते थे। दो वर्ष पूर्व विद्यालय के लिए फर्नीचर मुहैया कराने को ओएनजीसी से संपर्क किया गया। गत वर्ष ओएनजीसी की ओर से विद्यालय को फर्नीचर मुहैया कराया गया।
----
पुस्तकालय में बाल साहित्य पढ़ रहे बच्चे
प्राथमिक विद्यालय बिजऊ में पुस्तकालय की सुविधा भी है। पुस्तकालय में नौनिहाल बाल साहित्य भी पढ़ रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रत्येक माह बाल पत्रिकाएं पुस्तकालय में मंगाई जातीं हैं। पत्रिकाओं में प्रेरक प्रसंगों और प्रेरक कहानियों के साथ ही विज्ञान से संबंधित साहित्य भी मौजूद है।

----
प्राथमिक विद्यालय बिजऊ में शिक्षकों के प्रयास से विकसित की गई सुविधाएं सराहनीय हैं। अन्य विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को भी समाज के साथ मिलकर सुविधाएं विकसित करने की सलाह दी जा रही है, जिससे कि प्रत्येक नौनिहाल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त माहौल में गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके। - पूजा नेगी दानू, उप शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed