{"_id":"5cd09bedbdec22077e09a9e3","slug":"155717533713-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने से रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे नवाबगढ़ के लोगों में रमजान पर भी पानी की आपूर्ति नहीं होने से आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार से रमजान माह शुरू हो रहा है। लेकिन, जल संस्थान की ओर से अभी तक पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सोमवार केे जल संस्थान कार्यालय पहुंचे नवाबगढ़ के लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिन से बस्ती में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण शक्तिनहर के पानी से प्यास बुझा रहे हैं। कई बार जल संस्थान को टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करने के लिए भी कहा गया, लेकिन जल संस्थान पर्याप्त पानी मुहैया नहीं करा रहा है। वहीं, जल संस्थान अधिकारियों ने मंगलवार से सुबह 10 बजे से दो घंटे आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है, लेकिन लोगों ने रमजान माह को देखते हुए सुबह पांच बजे से पहले और शाम को पांच बजे से आठ बजे के बीच पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत होने तक फौरी तौर पर सुबह और शाम को रोजेदारों की सहूलियत के अनुरूप पानी की आपूर्ति कराई जानी चाहिए। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य जाबिर मलिक, वहीदा, नईम खान, शाहरुख खान, साजिद, सद्दाम, इकराम अली आदि मौजूद रहे।