फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों ने खुद हटाना शुरू किया अतिक्रमण

ग्रामीणों ने खुद हटाना शुरू किया अतिक्रमण

Tue, 07 May 2019 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद हटाना शुरू किया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मसूरी। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को देखते हुए भट्टा गांव और कालूखेत के ग्रामीणों ने स्वयं अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व प्रशासन की ओर से की कई चिह्नीकरण की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने सड़क मार्ग से अपने अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन बिना भेदभाव के अतिक्रमण अभियान को अंजाम दे और अतिक्रमणकारी चाहे रसूकदार हो या अन्य कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर पहले प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि समेत अन्य विभागों के साथ मसूरी-देहरादून हाईवे, कैम्पटी मार्ग, गांधी चौक समेत मालरोड पर अतिक्रमण के खिलाफ चिह्नीकरण की कार्रवाई की थी। प्रशासन ने लोगों से अभियान में सहयोग की भी अपील की थी। इसी कड़ी में भट्टागांव के ग्रामीणों ने अतिक्रमण स्वयं ध्वस्त कर मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त किया। वहीं, दूसरी ओर कोलूखेत में भी स्थानीय दुकानदारों ने चिह्नीकरण के आधार पर स्वयं अपना अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने ग्रामीणों के स्वयं अतिक्रमण हटाने की सराहना की। नगर के अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए और अपने अतिक्रमण को स्वयं ही हटा लेना चाहिए। ताकि, मसूरी से एक अच्छा संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed