फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पटरी व्यवसायियों ने पालिका टीम से की हाथापाई, मुकदमा दर्ज

पटरी व्यवसायियों ने पालिका टीम से की हाथापाई, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पटरी व्यवसायियों ने पालिका टीम से की हाथापाई, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। माल रोड से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और नगर पालिका की टीम के साथ शनिवार को पटरी व्यवसायियों ने हाथापाई कर दी। इस मामले में पांच नामजद लोगों समेत 60 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रशासन और नगर पालिका की टीम शनिवार को एसडीएम मसूरी गोपाल राम के नेतृत्व में आंबेडकर चौक के पास पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद पटरी व्यवसायियों ने टीम को घेर लिया। कुछ अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका के कर्मचारी महावीर सिंह राणा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और मामला शांत किया। नगर पालिका के कर्मचारी महावीर सिंह राणा की तहरीर पर अभिलाष सैनी, निवासी ग्राम समसपुर पोस्ट थाना छुटमलपुर जिला सहारनपुर हाल निवास आर्य समाज मंदिर बैटरी हिल कुलगढ़ी मसूरी, अफसर कुरैशी ग्राम कुलड़ी रामभवन मसूरी, मनीष ढौंडियाल ग्राम बाजरो पट्टी बंगार सिंह थाना बीरोंखाल जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवास भंडारी निवास स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी मसूरी, मुकेश रमोला ग्राम चामासारी थाना मसूरी व जितेंद्र सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी हैपी वैली मसूरी समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मसूरी सीओ एएस रावत ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed