{"_id":"5cc9f380bdec2207635792ef","slug":"155673900820-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भड़के लोग, प्रदर्शन
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन
पछवादून में पारा चढ़ने के साथ हो रही पांच से छह घंटे की अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने बुधवार को ऊर्जा निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि गर्मी और उमस से परेशान होने के साथ ही वह खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार में अक्सर दो से तीन घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जबकि, अंदरूनी आवासीय बस्तियों में पांच से छह घंटे की कटौती की जाती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। गर्मी से परेशानी झेलने के साथ ही नललूप बंद हो जाते हैं, जिससे खेतों को समय पर पानी भी नहीं मिल पाता है। गर्मियों में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ क्षेत्रीय जनता और कई सामाजिक संगठन आंदोलन कर चुके हैं। बावजूद इसके ऊर्जा निगम की कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने कहा कि बिजली कटौती से पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा निगम से अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, ताराचंद, जगत सिंह चौहान, मदन मोहन खंतवाल, राजू थापा, शरद रावत, अनिल नौटियाल, नरगिस, देवेंद्र थपलियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि ढकरानी पावर हाउस में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित होती है। गर्मी में बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने की कोशिश की जाएगी।