{"_id":"5cb0ef61bdec22145274baa5","slug":"155509956417-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाली गईं शेर पर सवार मां दुर्गा की झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाली गईं शेर पर सवार मां दुर्गा की झांकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर हनुमान मंदिर समिति गुडरिच की ओर से शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभा यात्रा चाय बागान होते हुए बाबूगढ़ चुंगी से मुख्य बाजार पहुंची। यहां से डाकपत्थर चौक होते हुए यात्रा मंदिर परिसर में ही समाप्त हुई। शोभा यात्रा में राम दरबार, हनुमान, गणेश, शिव पार्वती, मां दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक झांकियां शामिल थीं।
नगर में शोभा यात्रा के गुजरने के दौरान स्थानीय बाशिंदों ने पुष्प देव झांकियों पर पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमने के साथ ही प्रभु श्रीराम का गुणगान कर रहे थे। झांकियों में शेर पर सवार मां दुर्गा और महिषासुर का वध करतीं माता काली की झांकियां आकर्षक लग रही थीं। शोभायात्रा में शामिल महिला भजन मंडली माता के भजनों के साथ हनुमान चालीसा का गायन भी कर रही थीं। शोभा यात्रा के लिए नगर को तोरण द्वारों से सजाया गया था। यात्रा में शामिल मंदिर के महंत शालिगराम दास ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर कालरात्रि का विशेष महत्व है। माता कालरात्रि की पूजा करने से सिद्धि प्राप्त होती है। शोभा यात्रा में पुजारी रामदास, बॉबी ठाकुर, अनिल मल्होत्रा, संतोष उनियाल, आशू मौर्य, संजय, सुरेंद्र, महेंद्र, मदन आदि शामिल रहे।