फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश में न तो कालाधन वापस आया न ही अच्छे दिन : प्रीतम

देश में न तो कालाधन वापस आया न ही अच्छे दिन : प्रीतम

Sun, 24 Mar 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
देश में न तो कालाधन वापस आया न ही अच्छे दिन : प्रीतम
pritam singh
देश में न तो कालाधन वापस आया न ही अच्छे दिन आए। हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार का दावा, हर खाते में 15 लाख रुपये आने का वायदा सबकुछ झूठा साबित हुआ है। रोजगार के बदले बेरोजगारों को लाठियां मिली हैं। ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


वह त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बताए कि नेशनल हाईवे 74 घपले के मामले में वह किन लोगों को बचाना चाहती है। उन्होंने हरिद्वार में जहरीली शराब को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। खनन और शराब माफिया सरकार चला रहे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर केंद्र सरकार को लेकर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि चुनाव सत्ता का नहीं बल्कि विचारधारा का संघर्ष है। वर्तमान में ऐसी स्थिति बना दी गई है कि केंद्र सरकार के खिलाफ कोई कुछ बोल रहा है, तो उसे देश द्रोही कहा जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि शहीदों के मामले में भी सरकार के दावे हवाई साबित हुए हैं। पीएम खुद को चौकीदार कहते हैं, लेकिन राफेल सौदे से जुड़ी फाइलें चोरी होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे चौकीदार हैं या कुछ और।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोन महेंद्रू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, ताहिर अली, हाजीनूर हसन, विकास शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दिनेश, मेघ सिंह, इमरान, गुलजार, कुंवर पाल, रविंद्र जैन, नरेंद्र बिष्ट, संजय जैन, आजाद अली, देवानंद पासी, डॉ. वीरेंद्र चौहान, विचित्र सिंह, अकील अहमद, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र बिष्ट, प्रेम प्रकाश, सरदार सिंह, मायाराम तोमर, जगत सिंह, कुसुम, चंद्रपाल पुंडीर, इकबाल, मोहम्मद खालिक, रमेश चंद्र, अजमेर राठौर, रेखा रमोला, बीना कश्यप, पम्मी देवी आदि मौजूद रहे।


प्रीतम सिंह कल करेंगे नामांकन
टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का चुनाव मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके नामांकन की तिथि तक घोषित कर दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर के मुताबिक वे 25 मार्च को नामांकन करेंगे। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed