फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उच्चीकृत विद्यालयों के नहीं बने भवन

उच्चीकृत विद्यालयों के नहीं बने भवन

Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
उच्चीकृत विद्यालयों के नहीं बने भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। जौनसार बावर परगने में जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल में उच्चीकृत हुए विद्यालयों के भवन कई वर्ष बीतने के बाद भी नहीं बन सके हैं। इससे यहां जूनियर हाईस्कूल के तीन कक्षों वाले पुराने भवनों में ही हाईस्कूल का संचालन किया जा रहा है।
भवन के अभाव में इन विद्यालयों में छात्रों को प्रयोगशाला और पुस्तकालय की सुविधा भी नहीं मिल रही है। साथ ही जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए मिड-डे मील के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। हाईस्कूल पंजिया और टिमरा के भवन निर्माण के लिए शासन से दो वर्ष पूर्व ही बजट स्वीकृत हो चुका था, लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक नए भवन के निर्माण के लिए भूमि चयन नहीं कर पाया है, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। वहीं, हाईस्कूल दातनू और उत्पाल्टा में पिछले पांच वर्ष से भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जबकि, हाईस्कूल समाल्टा, कनबुआ, कांडोईधार, कामला, क्यारी, गबेला, पिपाया के भवन निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट ही स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया पिछले नौ वर्षों से जिला पंचायत के छह कमरों वाले भवन में संचालित हो रहा है। इन भवन विहीन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उधर, खंड शिक्षाधिकारी आरएस राणा ने बताया कि विद्यालय भवनों से संबंधित वर्तमान स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को दी जा चुकी है। शासन से कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed