{"_id":"5c82d52bbdec22140b208d94","slug":"155207821718-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दशक बाद गंदगी और दुर्गंध से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दशक बाद गंदगी और दुर्गंध से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दशक बाद गंदगी और दुर्गंध से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका ने स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड बैठक में गांधी चौक के समीप ब्रिटिश शासनकाल में बने कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने का निर्णय लिया है। इससे 72 साल बाद क्षेत्र के लोगों को गंदगी और दुर्गंध से निजात मिल सकेगी। अब नगर का कूड़ा रोजाना देहरादून स्थित शीशमबाड़ा पहुंचाया जाएगा।
शुक्रवार को हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में हुए निर्णयों के बारे में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर को स्वच्छता के पहले मुकाम तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में गड्डी खाना क्षेत्र से कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने का निर्णय लिया गया है। जिससे 72 साल बाद गड्डी खाना समेत गांधी चौक से आसपास के क्षेत्र के लोगों को गंदगी और दुर्गंध से निजात मिल सकेगी। अब नगर का कूड़ा शीशमबाड़ा पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में पिक्चर पैलेस के समीप मैसॉनिक लॉज में सवा करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली पार्किंग को बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आय-व्यय का लेखा भी पेश किया गया। जिसमें 15.96 करोड़ के प्रारंभिक सरप्लस अवशेषों के अलावा विभिन्न मदों से 38.52 करोड़ की अनुमानित आय तय की गई है। जबकि 53.90 करोड़ के व्यय अनुमानित हैं। बैठक में 26 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में सभासद गीता कुमाईं, मनीषा खरोला, जशोदा शर्मा, जसबीर कौर, सरिता देवी, आरती अग्रवाल, सरिता पंवार, सुरेश थपलियाल, प्रतापसिंह पंवार, दर्शन रावत, नंदलाल सोनकर, पंकज खत्री, कुलदीप रौंछेला समेत नगर अभियंता रमेश बिष्ट, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, कानूनी सलाहकार राजेंद्र सिंह पंवार, ओएस महाबीर राणा आदि मौजूद रहे।