फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोगों ने लिया झूला, चरखी का आनंद

लोगों ने लिया झूला, चरखी का आनंद

Wed, 06 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने लिया झूला, चरखी का आनंद
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शुरू हुए बाड़वाला मेले के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे। ग्रामीणों ने खरीदारी करने के साथ ही झूला और चरखी का आनंद लिया। मेले को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं, दूरदराज के क्षेत्रों से आई महिलाओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ शृंगार की सामान खरीदा। क्षेत्र के पर्वतीय अंचलों में लंबे समय से मेलों के आयोजन की परंपरा रही है। यहां लगने वाले मेले मौज-मस्ती और खरीदारी करने तक ही सीमित नहीं रहते। बल्कि, इन मेलों का सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी होता है। लंबे समय से मेले सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का माध्यम भी रहे हैं। हालांकि, बदलते दौर में मेलों का स्वरूप भी बदला है। बाड़वाला शिव मंदिर के समीप लगने वाला महाशिवरात्रि मेला कुछ समय पूर्व तक रिश्तों को जोड़ने के लिए विख्यात था। बाताया जाता है कि यहां क्षेत्रीय युवा अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनकर मंदिर में शादी करते थे। बदलते दौर में इस परंपरा में कुछ बदलाव आया है, लेकिन अभी भी ग्रामीण परिवेश के लोग मेले में एक दूसरे से मेलजोल और आपसी सौहार्द बढ़ाते नजर आ जाते हैं। मंगलवार को मेले में उमड़ी ग्रामीण महिला, पुरुषों और बच्चों की भीड़ ने जमकर खरीदारी की। बच्चों और महिलाओं ने झूले और चरखी का आनंद लेने के साथ ही चाट, चाऊमीन का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed