फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मौसम बदलने से रुकी विदेशी परिंदों की वापसी

मौसम बदलने से रुकी विदेशी परिंदों की वापसी

Tue, 05 Mar 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदलने से रुकी विदेशी परिंदों की वापसी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

मार्च माह में हो रही बारिश और बर्फबारी आसन झील में आए विदेशी परिंदों के लिए मुफीद साबित हो रही है। पिछले कई वर्षों से फरवरी के अंत तक विदेशी परिंदे लौटना शुरू कर देते थे। लेकिन, इस बार मौसम में आई नरमी से विदेशी परिंदों की घर वापसी रुक गई है।

मौसम अनुकूल होने से विदेशी परिंदे आसन झील में ही जमे हुए हैं। इसके चलते जनवरी-फरवरी की तरह ही मार्च माह में पूरे आसन वेटलेंड क्षेत्र में पक्षियों का कलरव गूंज रहा है। पक्षियों की वापसी रुकने से यहां पर्यटकों की आमद भी बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में सर्दी शुरू होते ही आसन झील में साइबेरिया और मध्य एशियाई देशों से कई प्रजातियों के रंग-बिरंगे परिंदे आसन झील में प्रवास पर आते हैं। जो फरवरी माह के अंत से वापस लौटना शुरू हो जाते हैं। पक्षी विशेषज्ञ और वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मार्च के प्रथम सप्ताह तक लगभग सभी विदेशी परिंदे वापसी की उड़ान भर लेते थे। लेकिन, इस बार मौसम बदलने से अब तक किसी भी प्रजाति के विदेशी परिंदे ने वापसी नहीं की है। बताया कि इस समय यहां पक्षियों की 79 प्रजातियों में से 24 प्रजातियां विदेशी परिंदों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed