फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी'

'आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी'

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
'आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी'
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

ओकिनावा गोजु रियू कराटे डू इंडिया ने शनिवार को अनुनाद पब्लिक स्कूल चांदपुर में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 50 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तहत मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।

संस्थान के प्रशिक्षक विराफ वाचा ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी है। कहा कि आज के समय में बगैर हथियार के अपनी सुरक्षा करना मार्शल आर्ट है। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षा का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है। प्रतियोगिता के तहत अवंतिका सकलानी, अंशिका आर्य, तनुजा ठाकुर ब्राउन बेल्ट में विजयी रहे। मुख्य प्रशिक्षक ने कहा कि कराटे सहित मार्शल आर्ट की अन्य विधाएं हमें सिर्फ शारीरिक रूप से ही मजबूत नहीं बनातीं बल्कि इससे व्यक्ति मानसिक रूप से भी परिपक्व होता है। कहा कि आज की जीवनशैली से बच्चों का संपूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कराटे जैसी पुरानी खेल पद्धति आत्मरक्षा के लिए तो काम आती ही है, इसके अलावा शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। कराटे में आक्रामक और रक्षात्मक दोनों प्रकार की तकनीक सिखाई जाती है। इसमें पैर की ताकत, हाथों की जोरदार चाल के अभ्यास के साथ ही हृदय स्वस्थ और ऊपरी शरीर की शक्ति में वृद्धि होती है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता रावत, प्रबंधक पवन डोगरा, राजेश गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed