{"_id":"5c68743fbdec2273724c520c","slug":"155034948117-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के खिलाफ शिकायत की जांच करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के खिलाफ शिकायत की जांच करेंगे एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद के खिलाफ शिकायत की जांच करेंगे एसडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। वार्ड-8 से सभासद चुनी गईं गीता कुमाई के खिलाफ की गई शिकायत की जांच एसडीएम को सौंपी गई है। गीता पर नामांकन के दौरान तथ्य छुपाने और झूठे प्रमाणपत्र देने का आरोप है।
रेस्ट हैवन कैमल्सबैक रोड निवासी केदार सिंह चौहान ने नगर पालिका के वार्ड आठ से निर्वाचित सभासद गीता कुमाई पर नामांकन के दौरान तथ्य छुपाने और झूठे प्रमाणपत्र देने के आरोप लगते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से जांच की मांग गई थी। शिकायती पत्र के साथ गीता पर सरकारी भूमि पर पूर्व में अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगते हुए संबंधित दस्तावेज निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को दे दिए गए थे। इस पर गत 26 दिसंबर को जांच के लिए मामला रिटर्निंग ऑफिसर को प्रेषित किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने उप जिलाधिकारी मसूरी को सात फरवरी को प्रेषित पत्र में मामले की जांच कर अपने स्तर से कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
इस संबंध में सभासद गीता कुमाईं ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में ही सभी प्रमाणपत्र निर्वाचन अधिकारी को दिए हैं। जिसके बाद ही उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की गई थी। कुछ लोग उनके ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं।