{"_id":"5c687269bdec2273a74d0981","slug":"155034901112-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर संपर्क मार्ग बने मुसीबत, नहीं हो रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर संपर्क मार्ग बने मुसीबत, नहीं हो रही मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास की ग्रामीण बस्तियों में संपर्क मार्गों का सुधारीकरण नहीं होने से इन मार्गों पर सफर करना ग्रामीणों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। अधिकांश मार्ग उखड़ चुके हैं और गड्ढों की वजह से दुर्घटना का सबब बन रहे हैं।
नगर का कोतवाली बाईपास लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग पर तीन शिक्षण संस्थान हैं। इसके अलावा कोतवाली, कृषि उत्पादन मंडी परिषद भी इसी मार्ग पर हैं। हनुमदधाम जाने वाला मार्ग भी जर्जर हाल में है। विकासनगर और हरबर्टपुर को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाए गए कैनाल बाईपास की दशा भी खस्ताहाल है। मार्ग पर कई जगह गड्ढे हैं। इसके साथ ही भोजावाला संपर्क मार्ग, पश्चिमीवाला संपर्क मार्ग, रसूलपुर मार्ग, डाकपत्थर का शिवलोक कॉलोनी मार्ग लंबे समय से सुधारीकरण की बाट जोह रहे हैं। जर्जर मार्गों के गड्ढों में भरा पानी भी मुसीबत बढ़ा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा का कहना है कि जर्जर मार्गों के सुधारीकरण के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे।