फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा ने झूठे वायदों के बूते बनाई सरकार : प्रीतम

भाजपा ने झूठे वायदों के बूते बनाई सरकार : प्रीतम

Mon, 28 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने झूठे वायदों के बूते बनाई सरकार : प्रीतम
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

भाजपा ने झूठे वायदों और आश्वासनों के बूते पर केंद्र तथा राज्य में सरकार बनाई है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। ये बातें कालसी पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहीं।
पहाड़ी गली चौक पर आयोजित जन सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बंद कर आम आदमी के हितों पर कुठाराघात किया है। कहा कि सरकार ने गरीबों को सस्ता खाद्यान्न, मिट्टी का तेल, पति-पत्नी को पेंशन आदि योजनाएं बंद कर गरीबों के साथ छल किया है। चकराता विधायक ने भाजपा के झूठे वायदों से निजात के लिए लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। रैली को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, मातबर सिंह कंडारी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंदू, अभिषेक सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवर्तन यात्रा ने हरिपुर, बाड़वाला होते हुए पछवादून में प्रवेश किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय जैन, नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, जितेंद्र चौहान, हरिओम कोहली, संदीप जैन, गुलजार अहमद, आजाद अली, प्रशांत शर्मा, सरदार सिंह तोमर, श्याम दत्त वर्मा, टीकाराम भट्ट, संसार सिंह तोमर, कमल रावत, चंदन सिंह रावत, दीवान सिंह तोमर, रेखा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed