फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वयं सेवकों को दी एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी

स्वयं सेवकों को दी एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी

Tue, 01 Jan 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
स्वयं सेवकों को दी एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून के शिक्षण संस्थानों में सोमवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर की शुरुआत हुई। राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में शिविर का आरंभ प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने किया।

प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने बताया सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील बने रहना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी ही समाज को कुरीतियों से दूर कर सकती है। शिविर के दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर सहित आसपास की आवासीय बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पहले दिन शिविर के समापन पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नरगिस प्रथम, ज्योति द्वितीय और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि, जूनियर वर्ग में प्रिया प्रथम, अमिषा द्वितीय और प्रियता तृतीय रहीं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रेमप्रकाश शुक्ला, जितेंद्र सिंह बुटोइया, मनमोहन चौहान, एलके मिश्रा, अनूप कुमार अग्निहोत्री, मोहिनी यादव, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ के एनएसएस शिविर की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेहरू कॉलोनी डाकपत्थर में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed