{"_id":"5c2a79fabdec2256a50a4112","slug":"154628772819-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग की। शिक्षक नीरज वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बंद कर सरकार ने शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के आर्थिक हितों पर कुठाराघात किया है।
कहा कि सेवा के दौरान आकस्मिक मौत हो जाने पर परिवार की आर्थिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि, सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मियों के सामने आर्थिक दिक्कतें पैदा होने का खतरा मंडरा रहा है। बीस से तीस वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी खाली हाथ घर जाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है। इसके लिए सभी विभागों के कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालो में सुभाष चंद्र मिश्रा, राकेश बर्नाड, आरएस राणा, अनीता नेगी, हिमांशु नेगी, कुलदीप जोशी, विभा, प्रीति जैन, देवेश्वरी रावत, प्रकाश कौर, सीमा मौर्य, नरेंद्र सिंह, मनीष राणा, रीनू, मनीषा शर्मा, आशीष रावत, गजेंद्र लिंगवाल आदि शामिल रहे।