{"_id":"5c292602bdec2256e90e100d","slug":"15462006101-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की अविरलता बनाए रखने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की अविरलता बनाए रखने का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
संस्कार भारती की विकासनगर शाखा की ओर से रविवार को डाकपत्थर बैराज पार्क में गंगा मनुहार कार्यक्रम आयोजित कर गंगा की अविरलता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रयागराज से लाए जल कलश से मां यमुना का अनुग्रह किया गया। कार्यक्रम में रेनबो चिल्ड्रंस एकेडमी बाड़वाला के छात्र-छात्राओं ने बैराज पार्क में वॉल पेंटिंग कर नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखने का संदेश दिया।
संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश माथुर ने बताया कि प्रयागराज में होने वाले कुंभ के अवसर पर संस्कार भारती संस्कृति कुंभ श्रृंखला के तहत 15 दिसंबर से 05 जनवरी तक गंगा मनुहार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें देश के सभी प्रांतों के प्रतिनिधि एवं कुछ अखिल भारतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में देश भर की प्रमुख नदियों को कुुुंभ मेले के आयोजन के लिए मां गंगा की ओर से आमंत्रण भेजा जा रहा है। इसमें विधिवत पूजा अर्चना के बाद छोटे-छोटे कुंभ कलश में गंगा जल भर कर आमंत्रण की पाती के साथ प्रत्येक प्रांत को सौंपा जा रहा है। प्रांत प्रतिनिधि अपने प्रांत की नदियों के तट पर मां गंगा का आमंत्रण देने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
इसी कड़ी में डाकपत्थर बैराज पार्क में गंगा मनुहार कार्यक्रम आयोजित कर मां यमुना को आमंत्रण दिया गया। प्रांत प्रतिनिधि यमुना का जल लेकर दो कन्याओं, दो अभिभावक और एक प्रांत पदाधिकारी के साथ दस जनवरी को प्रयागराज पहुंचेंगे और 12 जनवरी को सांस्कृतिक आयोजन के बाद यमुना के जल को संगम में प्रवाहित करेंगे। संस्कार भारती के विकासनगर शाखा अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी ने बताया गंगा मनुहार कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों की अविरलता, निर्मलता एवं स्वच्छता के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक, सचेष्ट एवं सक्रिय करना है। इस दौरान कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष सविता कपूर, रोशनलाल अग्रवाल, सविता अग्रवाल, आशीष शर्मा, अजय वर्मा, निशांत पंवार, यश कश्यप, रविंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।