{"_id":"5c2925ffbdec2256ab4fcbc2","slug":"15462006076-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से लगाई रसोई गैस मुहैया कराने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से लगाई रसोई गैस मुहैया कराने की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
भारतीय किसान संघ की भाऊवाला में रविवार को हुई बैठक में दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में एसडीएम से संबंधित एजेंसी को समय पर रसोई गैस मुहैया कराने के निर्देश देने की मांग की गई।
संघ के जिला महामंत्री राजेंद्र सकलानी ने कहा कि भाऊवाला, राजावाला, गढ़वाली बस्ती, भगवानपुर, भरतपुर में अधिकांश किसान परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग दिनभर खेतों में मेहनत करते हैं। ऐसे में रसोई गैस के लिए 30 से 40 किमी दूर सहसपुर और सेलाकुई जाना उनके लिए संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति समय पर नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया कि भाऊवाला और आसपास के क्षेत्रों में सहसपुर से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। दो माह से आपूर्ति बंद है। संबंधित एजेंसी में संपर्क करने पर एक दो दिन में आपूर्ति किए जाने की बात कह कर टाल दिया जाता है। बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मंगतू सिंह, महेश रमोला, उदय चमोली, ओमप्रकाश, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित एजेंसी संचालक को प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ क्षेत्रों में रसोई गैस मुहैया कराने के निर्देश दिए जाएंगे।