फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठडियार और महासू मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

ठडियार और महासू मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

Mon, 31 Dec 2018 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
ठडियार और महासू मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हनोल एवं ठडियार महासू मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पुरोला विधायक राजकुमार ने ठडियार मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख और महासू मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। पुरोला विधायक रविवार को हनोल एवं ठडियार महासू मंदिर में देव दर्शन को पहुंचे थे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि देश में चारों ओर भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता को काला धन वापस लाकर उनके खातों में पंद्रह लाख रुपये जमा कराने का वादा किया था। लेकिन, अभी तक पंद्रह रुपये भी जनता को नहीं मिले। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल गई है। प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। गांवों को विकास की किरण से अछूता कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, मनवीर सिंह, दिनेश खत्री, कमलेश, जयपाल सिंह, जयदत्त नौटियाल, मनमोहन, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed