{"_id":"5c27eddabdec225725363544","slug":"15461206987-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था करें पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था करें पुख्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने डाकपत्थर स्थित सीओ कार्यालय में शनिवार को कोतवाली और थाना पुलिस की बैठक लेकर नए साल के समारोह के दौरान सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पड़ी विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निपटारे के आदेश दिए।
एसएसपी ने कहा कि विवेचनाओं का समय पर निपटारा नहीं होने पर पुलिस की छवि धूमिल होती है। साथ ही उन्होंने प्रार्थना पत्रों का निपटारा करने और किसी भी मामले को लंबे समय तक लटकाए नहीं रखने की नसीहत दी। एसएसपी ने डाकपत्थर स्थित सीओ कार्यालय में कोतवाली विकासनगर और त्यूूनी, चकराता, कालसी, सहसपुर के थानाध्यक्षकों की संयुक्त बैठक लेकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में नियमित तलाशी अभियान चलाने की नसीहत देते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाना चाहिए। नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए एल्कोमीटर से चेकिंग अभियान चलाने को कहा। साथ ही नए साल के जश्न के दौरान गश्त बढ़ाने और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे दर्रारीट, हिमाचल की सीमा से लगे कुल्हाल और डाकपत्थर बैराज पर सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी, सहसपुर थनाध्यक्ष नरेश राठौर, त्यूनी थानाध्यक्ष बीएल भारती, चकराता थानाध्यक्ष यादवेंद्र बाजवा, कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।