फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वार्षिकोत्सव में दिखी देशभक्ति की झलक

वार्षिकोत्सव में दिखी देशभक्ति की झलक

Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में दिखी देशभक्ति की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के वार्षकोत्सव में स्थानीय संस्कृति के साथ ही देशभक्ति की झलक देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। एनसीसी कैडेट ने मां तुझे सलाम... गाने पर शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विधायक मुन्ना चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि प्रतिभाएं स्थान और संसाधनों की मोहताज नहीं होतीं। लगन और मेहनत के बल पर ही जीवन में सफलता हासिल की जाती है। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के छात्रों ने ए वतन, ए वतन... गीत नाटिका प्रस्तुत की। आतंकवाद से हो रहे नुकसान को दर्शाती लघु नाटिका और भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दृश्य के मंचन ने भी देशभक्ति का जज्बा पेश किया। इसके बाद नेेपाली, पंजाबी, हिमाचली, गढ़वाली, जौनसारी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। समारोह का समापन बालश्रम के दुष्परिणाम बताते नुक्कड़ नाटक से हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन, डॉ. नरदेव शर्मा, डॉ. अनिल वर्मा, पंकज गुप्ता, हेमचंद्र सकलानी, प्रधानाचार्य अनिल नेगी, नरीज वर्मा, अनीता नेगी, प्रकाश कौर, देवेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed