फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर केबल बिछाने के लिए हुई खुदाई में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से भड़के ग्रामीणों ने शनिवार को कोटी कनासर में लोक निर्माण विभाग चकराता के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जौनसार-बावर परगने में नेटवर्क बढ़ाने के लिए एक निजी संचार कंपनी केबल बिछाने का काम कर रही है।

मोटर मार्गों के किनारे केबल बिछाने के लिए की जा रही खुदाई से मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी ग्रामीण शिवराम, जय सिंह, भोटिया, नंदू, धन्नू, नंता, रमिया, सरदार सिंह, विक्रम सिंह, फतेह सिंह ने बताया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से उदावां और लेबरा गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। साथ ही पालतू पशुओं के लिए भी पानी मुहैया नहीं हो रहा है। बताया कि जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग पेयजल लाइन की मरम्मत करने से पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं हुई, तो लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। उधर, एसडीएम चकराता बीके तिवारी ने कहा कि लोनिवि अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed