फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कोटी खो-खो, खाड़ी बना वॉलीबाल चैंपियन

कोटी खो-खो, खाड़ी बना वॉलीबाल चैंपियन

Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
कोटी खो-खो, खाड़ी बना वॉलीबाल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

विद्यालयी शिक्षा विभाग और युवा कल्याण विभाग के खेल महाकुंभ के तहत रामलीला मैदान में चल रही ग्रामीण क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन बालक वर्ग खो-खो में कोटी ने कालसी को हराकर चैंपियनशिप जीती।

वॉलीबाल में खाड़ी ने बिसोई को हराकर खिताब जीता। जबकि, कबड्डी बालक वर्ग में मंगरौली की टीम ने जिसऊ पर जीत दर्ज की। बैडमिंटन एकल वर्ग में राहुल विजेता और विपुल रावत उप विजेता रहे। सौ मीटर दौड़ में सचिन शर्मा प्रथम, विकास द्वितीय रहे। दो सौ मीटर दौड़ में विकास प्रथम, सचिन द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में जसवीर तोमर प्रथम, अभिषेक रावत द्वितीय रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में जसवीर प्रथम, आशिक द्वितीय, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, आशीष द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में प्रंशुल पांडेय प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, ऊंची कूद में मयंक सैनी प्रथम, सचिन सिंह द्वितीय, चक्का फेंक में अरविंद प्रथम, मंजीत नेगी द्वितीय रहे। जबकि पांच हजार मीटर दौड़ में उमेश वर्मा प्रथम, ऋतिक जोशी दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में रिया प्रथम, अंशिका द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में आसिमां प्रथम, अंकिता बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजयी खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी वीपी सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान रवि रावत, सुषमा खत्री, चरण सिंह चौहान, यशपाल चौहान, सोमा, मातवर सिंह, जयपाल, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed