फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जागा निगम प्रशासन, सार्वजनिक स्थानों पर जलाए अलाव

जागा निगम प्रशासन, सार्वजनिक स्थानों पर जलाए अलाव

Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
जागा निगम प्रशासन, सार्वजनिक स्थानों पर जलाए अलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सर्दी के प्रकोप से बेघरों को बचाने के लिए आखिरकार नगर निगम ने शहर में अलाव की व्यवस्था कर दी है। बृहस्पतिवार को शहर के कई स्थानों पर अलाव जलाए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने ‘मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से गिरा पारा, ठिठुरे लोग’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए मेयर ने शहर में जहां अलाव की व्यवस्था करवाई वहीं शाम के समय खुद जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर, चारधाम यात्रा परिसर, त्रिवेणी घाट परिसर, घाट चौक, मायाकुंड चौक और चंद्रेश्वर नगर, दुर्गा मंदिर चौक पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए गए हैं। नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलने से लोगों ने ठंड से बचने लिए राहत सांस ली। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि जब तक शीतकालीन सत्र रहेगा, तब तक नगर के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन की जाती रहेगी। इस दौरान कई लोगों ने अलाव की व्यवस्था को लेकर मेयर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed