फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक एसएस नेगी ने किया नौटी-छातोली- कल्याड़ी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ

विधायक एसएस नेगी ने किया नौटी-छातोली- कल्याड़ी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Thu, 13 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
विधायक एसएस नेगी ने किया नौटी-छातोली- कल्याड़ी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ
कर्णप्रयाग। स्वीकृत नौटी-छातोली- कल्याड़ी मोटर मार्ग का विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मार्ग के निर्माण से 200 परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कल्याड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 करोड़ 91 लाख की लागत से बनने वाली नौटी-छातोली-कल्याड़ी 6 किमी मोटर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक एसएस नेगी ने कहा कि दशकों से लंबित मोटर मार्ग के निर्माण से कल्याड़ी और आसपास के गांवों के 200 से अधिक परिवारों को सड़क सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्र के गांवों में प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। ग्राम प्रधान कल्याड़ी मोहन सिंह ने राज्य सरकार और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उनकी दशकों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी होने से ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर रोक लगेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, सांसद प्रतिनिधि गोवर्द्वन प्रसाद कैलखुरा, छांतोली की प्रधान पार्वती देवी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी, जिला सहकारी बेंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, सेनि. डीआईजी प्रताप सिंह नेगी, विनोद नेगी सहित सेकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed