फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य में साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं : सतपाल

राज्य में साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं : सतपाल

Wed, 12 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
राज्य में साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं : सतपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग डोईवाला की ओर से उत्तराखंड टूरिज्म के सहयोग से आयोजित की गई द्वितीय बीएसएफ उत्तराखंड टूरिज्म एमटीबी हिमालयन रेस-2018 के विजेताओं को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का गति मिलती है। माधोवाला डोईवाला स्थित संस्थान परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने कहा कि बीएसएफ प्रकृति की विरासत हिमालय को क्षेत्र के लिए लोगों को जागरूक करने की जो मुहिम चला रहा है वह तारीफ के काबिल है। ऐसे आयोजनों से पूरे राष्ट्र को संदेश प्रसारित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रयास राज्य में साहसिक खेलों के लिए आयाम पेश करेगा। विश्व पटल पर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा साहसिक खेलों में भी अपार संभावनाएं हैं। बीएसएफ के आईजी आरसी ध्यानी ने कहा कि अभियान के तहत माउंटेन साइकिल राईडर्स ने सेव एनवायरमेंट-स्टे हेल्दी एंड वुमन एंपावरमेंट मुहिम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कमांडेंट राजकुमार नेगी ने कहा कि बीएसएफ सीमाओं की रक्षा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण मुहिम का भी सजग प्रहरी बना हुआ है। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अर्जुन सिंह भंडारी, मनोज पैन्यूली, डिप्टी कमांडेंट वाईएस रावत, के वेलू और सहायक कामंडेंट पवन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
द्वितीय रूस्तम जी बीएसएफ उत्तराखंड टूरिज्म एमटीबी हिमालयन रेस में वुमन सोला की प्रतियोगिता में पूनम राणा प्रथम, जैसिका रावत द्वितीय, वीना तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा सुरभि पंवार, अंजू कुमारी, मनीषा, निधि रावत और आरती को पुरस्कार मिला। वहीं मैन सोलो में पदम बहादुर प्रथम, कमलेश राणा द्वितीय, कुलवंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा विरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, रमेश भारती को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed