फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर ने कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मेयर ने कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mon, 10 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
मेयर ने कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित
फोटो समाचार
विज्ञापन

-----------

मेयर ने कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित
- कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित
-राजेंद्र को तीन डिग्री ब्लैक बेल्ट, मोनिका और जयराज को फाइव डिग्री ब्लैक बेल्ट

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से कराटे खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 55 कराटे खिलाड़ियों को मेडल भेंट किया गया। रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मेयर अनिता ममगाईं ने कोच राजेंद्र गुप्ता को तीन डिग्री ब्लैक बेल्ट प्रमाणपत्र, मोनिका और जयराज को फाइव डिग्री ब्लैक बेल्ट के साथ ही अन्य 52 कराटे खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कराटे को सबसे बड़ा हथियार बताया। कहा कि नगर निगम की ओर से बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए निशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने कहा कि कोच राजेंद्र गुप्ता नगर के साथ ही प्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार सभा के अध्यक्ष नवल कपूर ने भी कराटे खिलाड़ियों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यहां प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, ललितमोहन शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, मोहनसिंह राणा, अजय कुमार, वरदान शर्मा, आकाश उनियाल, मोनिका, पूनम धनेजा, पुनिता झड़ियाल, रंजन अंथवाल, सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed