फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कहीं पांच पदों पर एक, तो कहीं एक पद पर दो शिक्षक

कहीं पांच पदों पर एक, तो कहीं एक पद पर दो शिक्षक

Sun, 09 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कहीं पांच पदों पर एक, तो कहीं एक पद पर दो शिक्षक
- पछवादून में शिक्षा विभाग के अजब गजब कारनामे
विज्ञापन

बिशन सिंह बोरा
विकासनगर। पछवादून में शिक्षा विभाग के अजब गजब कारनामे हैं। किसी स्कूल में शिक्षकों के स्वीकृत पांच पदों के विपरीत मात्र एक शिक्षक कार्यरत है। वहीं, दूसरी ओर जीआईसी सोरनाडोभरी में सहायक अध्यापक गणित के एक पद पर दो शिक्षकों की तैनाती दी गई है। बगैर पद के शिक्षक की तैनाती के इस मामले से विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद स्थिति यह है कि कुछ स्कूलों में शिक्षक नहीं है। वहीं कुछ स्कूल ऐसे हैं जहां पद न होने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जिससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चकराता विकासखंड के फनार गांव की प्रधान बबीता राणा ने बताया कि क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में पिछले काफी समय से एकमात्र शिक्षक है। मानक के अनुरूप यहां कम से कम पांच टीचर होने चाहिए थे, लेकिन एक शिक्षक बच्चों को पढ़ाते है। स्कूल में पर्याप्त टीचर न होने से बच्चों को 12 किलोमीटर दूर कथियान जाना पड़ता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विकासखंड क्षेत्र में 78 शिक्षकों की कमी बनी है। सीआरसी चकराता मोहन लाल शर्मा ने बताया कि स्कूल में कम से कम पांच टीचर होने चाहिए। दो साल पहले इस स्कूल में दो टीचर थे, लेकिन वर्तमान में क्षेत्र के अतिदुर्गम इस स्कूल में एक शिक्षक कार्यरत है।
विज्ञापन


फनार गांव में पद पांच शिक्षक एक
चकराता का अति दुर्गम जूनियर हाईस्कूल फनार में 18 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल में मानक के अनुसार पांच टीचर होने चाहिए, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्कूल में एक मात्र शिक्षक बच्चों को पढ़ाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरनाडोभरी में पद एक शिक्षक दो
राजकीय इंटर कालेज सोरनाडोभरी में सहायक अध्यापक गणित का एक पद है, लेकिन एक पद पर दो शिक्षकों की तैनाती की गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल से एक शिक्षक का समायोजन किया जाएगा।


गणित शिक्षक के एक पद पर दो शिक्षकों की तैनाती के मामले से अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को अवगत कराया गया है। दो में से एक टीचर का किसी दूसरे स्कूल में समायोजन किया जाएगा। - बीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed