{"_id":"5c0c29d9bdec22418d762149","slug":"154430105813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में हिमांशु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में हिमांशु ने मारी बाजी
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आनंदमयी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की ओर से से नो डू ड्रग्स थीम पर मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान धावकों ने करीब पांच किमी मीटर मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन को विद्यालय के निदेशक अर्पित पंजवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय परिसर से लगभग पांच किमी की दूरी तय की। अर्पित पंजवानी ने छात्रों को ड्रग्स के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया। यह कार्यक्रम तीन समूहों में विभाजित किया गया।
कक्षा 12वीं के छात्र हिमांशु पंवार ने 20 मिनट में पांच किलोमीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में अंजली रावत ने 21 मिनट में पांच किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरा स्थान हासिल किया। द्वितीय बालक वर्ग में पवन कुडियाल प्रथम, छात्रा वर्ग में साक्षी बडोनी द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अर्पित पंजवानी ने विजेता छात्रों को मेडल भेंट कर सम्मानित किया।