{"_id":"5c0c29a0bdec2241891edc7a","slug":"15443010017-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...सिर्फ बेटियों को ही मेहमान न समझा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...सिर्फ बेटियों को ही मेहमान न समझा जाए
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी। श्रमजीवी महिला कल्याण चैरिटी परियोजना के तहत लॉज डलहौजी जीएलआई-10 संस्था के तत्वावधान में शनिवार को नगर व आसपास की करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रांड लॉज इंडिया के डिप्टी ग्रांड मास्टर पुनीत सोहल ने किया।
मैसॉनिक लॉज बस स्टैंड के पास स्थित डलहौजी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मसूरी इकाई के सदस्य प्रमोद सहानी ने महिलाओं के सम्मान में ‘मुझे दिल के बहलाने का सामान न समझ जाए, मुझे इतना भी आसान न समझा जाए। मैं भी तो जीने का हक मांगती हूं, इसको गद्दारी का इनाम न समझा जाए, अब तो बेटे भी हो जाते हैं घर से रुखसत, सिर्फ बेटियों को ही मेहमान न समझा जाए रचना पढ़ी। डिप्टी ग्रांड मास्टर पुनीत सोहल ने कहा कि संस्था लंबे समय से नगर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करती है। इस बार नगर में व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न संस्थानों में काम करने वाली महिलाओं और युवतियों सम्मानित करने का काम किया है। आज के समय में युवतियां चूल्हा चौका के साथ साथ घर से बाहर निकलकर बेहतर कार्य करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं। इसलिए युवतियों को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस मौके संजय पाहवा, सुमित नंदा, डीके जैन, हरबचन सिंह, प्रणव गेहलोत्रा, बलदेव रतन, दीपक गुप्ता, संदीप सहानी, अरुण खन्ना, शरद गुप्ता, विपुल मित्तल, शैलेंद्र कर्णवाल, रणबीर सिंह, नीतिश मोहन आदि मौजूद रहे।