{"_id":"5c0bf545bdec2241b95b3672","slug":"15442875973-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले. जनरल ने परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले. जनरल ने परखी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सेना के महानिदेशक चिकित्सा सेवा (डीजीएमएस) लेफ्टिनेंट जनरल एम गांगुली ने टीम के साथ राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर और बेस अस्पताल का दौरा किया। लगभग डेढ़ घंटे तक उन्होंने अस्पताल के वार्ड, आपरेशन थियेटर, ओपीडी, इमरजेंसी, एनआईसीयू, आवासीय व अनावासीय भवन, निर्माणाधीन हॉस्टल और नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण किया।
वर्तमान में शासनस्तर पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को सेना के हवाले करने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में दो दिन तक आर्मी मेडिकल कोर के शीर्षस्थ अधिकारी कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण कर लौट गए। मेजर जनरल डा. बीएन कपूर, बिग्रेडियर, डा. प्रेरक मित्तल और ले. कर्नल जितेश के साथ आर्मी कोर की टीम 7 दिसंबर को यहां पहुंचकर निरीक्षण किया। ले. जनरल गांगुली शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। उनके पहुंचने पर पूर्व से पहुंची टीम ने उनको फीडबैक दिया।
बेस अस्पताल में पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. सीएम रावत और एनीस्थिसिया विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल/कॉलेज संबंधी आवश्यक जानकारियां दी। ले. जनरल गांगुली ने अनावासीय भवनों के साथ ही अस्पताल के आवासीय भवनों का निरीक्षण कर सेना की जरूरत के मुताबिक संसाधन परखे। उन्होंने निर्माणाधीन इंटर्न हॉस्टल में जाकर कॉलेज के अधिकारियों से जानकारियां ली। कॉलेज को हस्तगत करने के सवाल पर ले. जनरल गांगुली ने बताया कि अभी हम कुछ नहीं कह सकते हैं। हम यह देखने आए हैं कि मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में क्या सुविधाएं हैं। यहां से जाकर आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत को रिपोर्ट देंगे, वह जो आदेश देंगे, उसके मुताबिक काम करेंगे।