{"_id":"5c0aa1e1bdec22419d12c1f3","slug":"154420071412-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज श्रीनगर डिपो में सहायक महाप्रबंधक पद खत्म करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज श्रीनगर डिपो में सहायक महाप्रबंधक पद खत्म करने का विरोध
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के श्रीनगर डिपो के ऋषिकेश स्थानांतरण और सहायक महाप्रबंधक का पद समाप्त करने के कथित निर्णय पर मचा बवाल थम नहीं रहा है। रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को ज्ञापन सौंपकर श्रीनगर डिपो की स्थिति सुधारने की मांग की है।
शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष अनिल सिंह और मंत्री उत्तम सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 5 नवंबर 2016 को पहाड़ में स्थित श्रीनगर में डिपो खोला गया था, लेकिन सरकार और शासन इसकी उपेक्षा करता आया है। वहीं, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस मसले पर बैठक आयोजित की। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक के पद को समाप्त और श्रीनगर डिपो का ऋषिकेश स्थानांतरण करने का विरोध किया गया। बैठक में शाखा अध्यक्ष राजेंद्र रावत, मंत्री मोहित कुमार, रजनीश कुमार, अमर शर्मा, राहुल जोशी और प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे। मामले में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हमारी कोशिश है कि श्रीनगर डिपो में यात्रियों को कोई परेशानी न हो। श्रीनगर डिपो में कोई पद खत्म नहीं किया जा रहा है।